धारदार हथियारों से हमला कर युवक को गम्भीर रूप से घायल करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर : चरथावल थाना क्षेत्र में 20 दिन पूर्व धारदार हथियारों से हमला कर गम्भीर रूप से युवक को घायल करने के एक आरोपित को पुलिस ने
मुजफ्फरनगर थाना मंडी क्षेत्र से एडवांस कंस्ट्रक्शन कंपनी के सामने से गिरफ्तार कर लिया।इस मामले में पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने 6 नामजद व 20 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।
चरथावल थानाक्षेत्र के ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी उपेंद्र ने बीस दिन पूर्व दर्ज कराये मुकदमें में बताया था कि उसका भाई अजय कुमार उर्फ सेठी मृतक गोवंश को गढ्ढे में दबवाने के लिए नहर के निकट गया था।लेकिन वहां पहले से ही खड़े गांव निवासी राहुल, अजय, विकास, शिवम, विक्रांत व थाना बुढ़ाना के गांव कुरथल निवासी सागर एवं 20 अज्ञात लोगों ने अजय कुमार पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था।चरथावल थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस घटना का वांछित अजय कुमार पुत्र धीरसिंह कही जाने की फिराक में जनपद मुजफ्फरनगर थाना मंडी क्षेत्र में एडवांस कंस्ट्रक्शन कंपनी के सामने खड़ा है।सूचना पर बिरालसी चौकी प्रभारी जोगेंद्र सिंह ढिल्लों ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी करते हुए अजय कुमार पुत्र धीर सिंह निवासी रोनी हरजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेज दिया है।