Anuj Tyagi


सुमित बजरंगी एवं पूनम शर्मा के बीच हुआ आपसी विवाद सुलझा, समाज के गणमान्य लोगों की बैठक में हुआ समाधान

मुज़फ्फरनगर,31 जुलाई
हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सुमित बजरंगी और श्रीमती पूनम शर्मा के बीच हाल ही में उत्पन्न हुए आपसी तनाव को समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तियों ने आपसी सहमति से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया। इस समाधान हेतु एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सुमित बजरंगी ने खेद व्यक्त किया और आपसी मतभेदों को समाप्त करने पर सहमति बनी।

बैठक में हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार साधु, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, नरेश पाल, ब्रह्मप्रकाश, प्रकाश शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, अमित वत्स एवं छत्रपति शिवाजी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए समाज में शांति और एकता को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *