सहारनपुर , , दिल्ली-एनसीआर स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली ने आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में एक और सफलता हासिल की है। अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा की गई एडवांस्ड रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी के माध्यम से सहारनपुर निवासी 70 वर्षीय एक मरीज को एनोरेक्टल कैंसर से मुक्ति दिलाई गई।

इस जटिल सर्जरी का नेतृत्व अस्पताल के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. चिराग जैन ने किया। उन्होंने बताया कि मरीज मिस्टर खेम को वर्ष 2023 में एनोरेक्टल कैंसर का पता चला था और वे लगातार कीमोथेरेपी तथा रेडियोथेरेपी ले रहे थे। लेकिन ओपन सर्जरी को लेकर भय के चलते वे लंबे समय तक टालमटोल करते रहे, जिससे उनकी हालत बिगड़ती गई।

मार्च 2025 में सहारनपुर में आयोजित मैक्स अस्पताल की ओपीडी में जब उन्होंने परामर्श लिया, तो उन्हें रोबोटिक असिस्टेड एबडोमिनोपेरिनियल रीसैक्शन (APR) की सलाह दी गई, जो न्यूनतम चीरे के साथ की जाने वाली आधुनिक सर्जरी है और विशेष रूप से बुजुर्ग एवं हाई रिस्क मरीजों के लिए उपयुक्त है। सर्जरी पूर्णतः सफल रही और केवल चार दिन में ही मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

डॉ. जैन ने बताया कि रोबोटिक तकनीक से सर्जरी के बाद मरीज को कम दर्द हुआ, ट्यूमर पूरी तरह हटाया गया और रिकवरी भी तेजी से हुई। उन्होंने कहा, “यह उदाहरण है कि कैसे अत्याधुनिक तकनीक जटिल कैंसर के मामलों में भी आशा की नई किरण बन सकती है।”

मैक्स हॉस्पिटल वैशाली द्वारा टियर-2 और टियर-3 शहरों जैसे सहारनपुर तक नियमित पहुंच बनाकर उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। रोबोटिक सर्जरी और मल्टीडिसिप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड जैसे नवाचारों के साथ, अस्पताल कैंसर उपचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *