भारतीय किसान यूनियन जनहित की बैठक में चौधरी जगपाल सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

सहारनपुर, 29 जुलाई।
भारतीय किसान यूनियन जनहित (अराजनैतिक) संगठन की एक अहम बैठक मंगलवार को गांव सरूरपुर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया, साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ चौधरी जगपाल सिंह को जिला उपाध्यक्ष सहारनपुर के पद पर नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. अश्वनी त्यागी (युवा प्रदेश महासचिव), प्रिंस त्यागी (युवा जिला महामंत्री), संजय त्यागी (जिला महासचिव), विनोद त्यागी, सचिन चौधरी, आर्यन त्यागी, नितिन त्यागी, प्रियांशु त्यागी, विकास चौधरी, दीपक त्यागी, कृष्ण, अनुज त्यागी, अंशुल त्यागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित यूनियन के अध्यक्ष दीपक त्यागी ने कहा कि, “भारतीय किसान यूनियन जनहित का उद्देश्य किसान, मजदूर और आम जनता की आवाज को बुलंद करना है। संगठन पूरी निष्ठा से जनहित के मुद्दों को उठाता रहेगा।”

ग्रामवासियों ने भी नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष चौधरी जगपाल सिंह को शुभकामनाएं दीं और संगठन को हर संभव सहयोग देने का भरोसा जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *