शशिकांत त्यागी बने चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने सौंपी नई जिम्मेदारी
राजसत्ता पोस्ट
मुज़फ्फरनगर, 29 जुलाई।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए शशिकांत त्यागी को चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति की घोषणा जिलाध्यक्ष अक्षु त्यागी ने की।
अक्षु त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह के दिशा-निर्देश पर की गई है। शशिकांत त्यागी, ग्राम चौकड़ा निवासी हैं और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में चरथावल ब्लॉक में किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य होंगे।
संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शशिकांत त्यागी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत होने की आशा जताई।
—

