एसएसपी सूरज कुमार राय का देर रात एक्शन, रामपुर तिराहा पुलिस चौकी का किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय देर रात सक्रिय नजर आए। उन्होंने 27 और 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि थाना छपार क्षेत्रांतर्गत पुलिस चौकी रामपुर तिराहा का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी सूरज कुमार राय ने चौकी पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, ड्यूटी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने रात्रि गश्त को प्रभावी बनाए रखने के साथ ही आमजन की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को यह भी निर्देशित किया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आमजन को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

मुजफ्फरनगर पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार, निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस चौकी की ड्यूटी एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।

#Muzaffarnagar #MuzaffarnagarPolice #SurajKumarRai #UPPolice #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed