शिव चौक पर दवा व्यापारियों ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा
मुजफ्फरनगर। श्रावण माह में शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत में शहर के दवा व्यापारियों ने शिव चौक पर पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिव जयघोष के बीच श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर उन्हें फल व जलपान भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (रजि.) के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान, संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल, चेयरमैन सतपाल सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश तायल, कार्यवाहक महामंत्री दिव्य प्रताप सोलंकी, संगठन मंत्री सचिन त्यागी, सुधीर त्यागी, मनोज गर्ग, संदीप कुमार, विशाल शर्मा, कुलदीप शर्मा सहित अनेक दवा व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धालुओं की सेवा को पुण्य का कार्य बताते हुए हर हर महादेव के जयघोष लगाए।

