लोक लेखा समिति की बैठक में विधायक पंकज मलिक ने रखे जनहित के सुझाव

लखनऊ। विधान भवन में सोमवार को आयोजित लोक लेखा समिति (PAC) की बैठक में मुज़फ़्फ़रनगर की चरथावल विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक पंकज मलिक ने सहभागिता की। बैठक में लोक निर्माण विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

विधायक पंकज मलिक ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और मरम्मत के कार्यों में समयबद्धता और मानक के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता को सीधा लाभ मिल सके।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग से जुड़े लंबित कार्यों, उनकी अद्यतन स्थिति तथा उनके शीघ्र निस्तारण को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक ने बैठक में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिनका उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली को जनहित में अधिक प्रभावी बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *