कांवड़ियों के लिए यूपी में उम्दा व्यवस्थाएं, उत्तराखंड में सुविधाओं का अभाव: राकेश टिकैत

राजसत्ता पोस्ट

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तराखंड में कांवड़ियों के लिए सुविधाओं की भारी कमी है, जबकि उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

रविवार को वह उत्तराखंड-यूपी सीमा पर भूराहेड़ी बॉर्डर पहुंचे, जहां उन्होंने नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारुकी के साथ कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और शिवभक्तों को पेयजल व खाद्य सामग्री वितरित की।

राकेश टिकैत ने कहा कि जब से जहीर फारुकी चेयरमैन बने हैं, तब से हर साल व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार हुआ है। यहां शिवभक्तों को जैसी भव्य और सुविधाजनक व्यवस्थाएं मिल रही हैं, वैसी व्यवस्था कहीं और नहीं दिखाई देती। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर का प्रशासन रात-दिन कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है, जिसके कारण शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा।

इस दौरान मोनू प्रधान, दीपक माहेश्वरी, मनीष गोयल, निखिल गोयल, इरशाद फरीदी, पप्पू परचून, संजय शर्मा, डॉक्टर महावीर, आजाद फरीदी और शहलम गौड़ समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *