समाजसेवी भीमसेन कंसल ने कांवड़ियों की सेवा में लगाया दूध वितरण शिविर
मुजफ्फरनगर।कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे समाजसेवी और उद्योगपति भीमसेन कंसल लगातार कई दिनों से अपनी टीम के साथ सेवा कार्य कर रहे हैं। गणपतिधाम खाटू श्याम मंदिर के अध्यक्ष भीमसेन कंसल द्वारा बागोवली कट, बझेड़ी स्कूल में दूध वितरण का शिविर लगाया गया है, जहां हजारों कांवड़ियों को दूध और बिस्कुट वितरित कर उनकी यात्रा को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
भीमसेन कंसल ने बताया कि कांवड़ यात्रा में आने वाले शिवभक्तों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य है। इसी भावना के साथ गणपतिधाम खाटू श्याम मंदिर समिति की टीम लगातार सेवा कार्य कर रही है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शिविर में आने वाले कांवड़ियों ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आयोजकों का आभार जताया।

