महिला मित्र से मिलने के लिए युवक बना फर्जी दारोगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

मामला मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र के सैनी गांव का है. यहां एक महिला अपने ससुराल में रहती है. उसके पति का कुछ साल पहले निधन हो चुका है. इस बीच महिला की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी शुभम राणा (28) से हुई. शुभम महिला से मिलने उसके घर अक्सर आता था. किसी को शक न हो, इसलिए उसने एक पुलिस अधिकारी की तरह वर्दी पहननी शुरू कर दी और खुद को दादरी, ग्रेटर नोएडा थाने में तैनात उपनिरीक्षक बताने लगा शुक्रवार को भी शुभम महिला से मिलने पहुंचा, लेकिन महिला के ससुराल पक्ष को कुछ शक हुआ. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया, इस दौरान ग्रामीणों फूटा गुस्सा ग्रामीण फर्जी दरोगा को धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट करने पर उतर आए फर्जी दरोगा को स्थानीय पुलिस थाने ने लाकर पूछताछ उसने बताया कि वह वन विभाग में करीब दो साल पहले कुछ महीनों के लिए टेंपरेरी नौकरी कर चुका है उसे ड्रेस पहनकर चौकीदारी करनी पड़ती थी। उसी से ही उसे फर्जी दरोगा बनने का आइडिया आया। और उसने शिवकुमार, सोनू कुमार, सुभाष चंद्र निवासी मुजफ्फरनगर से भी पुलिस विभाग क़े उलझें काम सुलझाने क़े बदले मोटी रकम वसूली थी

आरोपी शुभम राणा पुत्र नत्थी सिंह निवासी अंकित विहार थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर का निवासी है मेरठ पुलिस ने आरोपी शुभम राणा के पास से पुलिस की वर्दी, नेम प्लेट स्टार, टोपी बैज फर्जी आई कार्ड किए बरामद , उसने वर्दी ली और कहां सिलवाई, साथ ही फर्जी आई कार्ड कैसे बनवाया, मेरठ पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *