त्यागी समाज के युवाओं ने कायम की मिसाल, मेरठ में लगवाई राजा चौधरी रघुवीर नारायण सिंह की प्रतिमा

मुज़फ़्फ़रनगर।
त्यागी समाज के युवाओं ने समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक नई मिसाल पेश की है। जनपद मुज़फ़्फ़रनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर के दो युवा – अभिषेक त्यागी पुत्र संजीव त्यागी और अनमोल त्यागी पुत्र अमरीश उर्फ बॉबी त्यागी – ने मेरठ स्थित त्यागी हॉस्टल में असौड़ा रियासत के राजा चौधरी रघुवीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित कर इतिहास को सहेजने का कार्य किया है।

दरअसल, दोनों युवा मेरठ के त्यागी हॉस्टल में घूमने गए थे। वहां पर उन्होंने मां सरस्वती और पूर्व वार्डन स्वर्गीय महेंद्र सिंह त्यागी जी की प्रतिमाएं देखीं। जानकारी लेने पर पता चला कि जिस जमीन पर यह हॉस्टल बना है, वह असौड़ा रियासत के राजा चौधरी रघुवीर नारायण सिंह द्वारा दान में दी गई थी। इसके बाद इन युवाओं ने तय किया कि इस महान व्यक्तित्व की प्रतिमा भी हॉस्टल में स्थापित की जानी चाहिए।

इसके लिए दोनों युवाओं ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ सोशल मीडिया और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से त्यागी समाज और अन्य समाज के लोगों से सहयोग जुटाना शुरू किया। चंदे और सहयोग से एकत्रित धनराशि से जल्द ही प्रतिमा बनवाई गई और मेरठ में त्यागी हॉस्टल में स्थापित कर दी गई।

इस सराहनीय कार्य और दोनों युवाओं के जज्बे को देखकर प्रदीप त्यागी रासना (बाबा जी) ने 5100 रुपये आशीर्वाद स्वरूप दिए। इसमें से 1000 रुपये सम्मान स्वरूप रखकर शेष 4100 रुपये हॉस्टल में पंखे लगाने हेतु हॉस्टल अध्यक्ष सुनील त्यागी को सौंप दिए गए, ताकि हॉस्टल में रह रहे छात्रों को भी इसका लाभ मिल सके।

प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में त्यागी समाज के कई युवा और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इन युवाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कदम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। अभिषेक और अनमोल त्यागी का यह प्रयास त्यागी समाज की एकजुटता और समाज के इतिहास को जीवित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।


Anuj Tyagi “Rajsatta Post”

8171660000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *