अब किताबों में मुगलों का काला सच भी: अकबर-बाबर-औरंगजेब के अत्याचार पढ़ेंगे बच्चे

अनुज त्यागी

खबर:
नई दिल्ली। अकादमिक सत्र 2025-26 से 8वीं कक्षा की पॉलिटिकल साइंस की नई NCERT किताब में मुगल शासकों का डार्क साइड भी पढ़ाया जाएगा। किताब में बाबर, अकबर और औरंगजेब के शासनकाल की उपलब्धियों के साथ-साथ जनता पर किए गए अत्याचार, मंदिरों और गुरुद्वारों का विध्वंस, नरसंहार और गुलामी की घटनाओं को भी शामिल किया गया है।

बताया गया है कि बाबर के समय नरसंहार के बाद खोपड़ियों के टावर बनाए गए थे और अकबर ने 30,000 लोगों के नरसंहार व महिलाओं-बच्चों को गुलाम बनाने का आदेश दिया था। वहीं, औरंगजेब के दौर में मंदिर, गुरुद्वारे और स्कूल तोड़े गए। NCERT का कहना है कि अब बच्चों को इतिहास का हर पहलू जानने का अधिकार है, इसलिए इतिहास के ऐसे पक्षों को भी पाठ्यक्रम में लाया गया है।

इस बदलाव के बाद स्कूलों में बच्चों को मुगल शासकों की नीतियों, उनके योगदान और उनके अत्याचारों दोनों को पढ़ाया जाएगा ताकि वे इतिहास को संतुलित दृष्टि से समझ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *