मुजफ्फरनगर:विधायक राजपाल बालियान ने सीएम योगी से मिलकर रालोद नेताओं व ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना से विधायक एवं रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पिछली सरकार के दौरान रालोद नेताओं और ग्रामीणों पर दर्ज सरकारी मुकदमों को वापस लेने की मांग की।

राजपाल बालियान ने प्रार्थना पत्र सौंपते हुए अजित राठी, संजय राठी, सुधीर भारतीय, हरेंद्र शर्मा, अभिषेक चौधरी गुर्जर, भाकियू नेत्री सोहनवीरी देवी सहित मंसूरपुर क्षेत्र के कई ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों की वापसी का आग्रह किया।

बताया गया कि ये मुकदमे गन्ना मूल्य व भुगतान, बिजली संबंधी समस्याओं तथा प्रदर्शन और रोड जाम जैसे मामलों से जुड़े हैं, जिनमें वादी सरकार है।

इस दौरान छपरौली विधायक अजय कुमार भी उनके साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *