बढ़ते बिजली बिलों पर जताई नाराज़गी, संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा के बैनर तले बड़े आंदोलन की चेतावनी

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर। भारतीय मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने स्मार्ट मीटर योजना को लेकर कड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और राजस्थान की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी स्मार्ट मीटर पूरी तरह बंद किए जाएं, क्योंकि यह योजना आम जनता के लिए घातक साबित हो रही है।

चौधरी शाह आलम ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिससे किसान, मजदूर और गरीब उपभोक्ता आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने इसे “जबरन थोपी जा रही योजना” करार देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इसे तत्काल प्रभाव से नहीं रोका तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किसान संगठनों ने पहले ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। वहीं उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर हटाने की मांग तेज हो रही है।

मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई गांवों में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीमों और स्थानीय लोगों के बीच टकराव की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

चौधरी शाह आलम ने कहा कि अब सैकड़ों संगठन एकजुट होकर संयुक्त किसान क्रांति मोर्चा के बैनर तले जल्द ही बड़े आंदोलन का आगाज करेंगे। उन्होंने सरकार से अपील की कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए स्मार्ट मीटर योजना पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *