मुजफ्फरनगर में धमकी मामले में ठेकेदार गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर में ‘विक्की त्यागी’ के नाम पर हिंदू नेता नरेंद्र पवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में नगर पालिका के ठेकेदार अनिल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया गया कि तीन दिन पहले नगर पालिका क्षेत्र में नाली निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत नरेंद्र पवार ने वीडियो बनाकर नगर पालिका अध्यक्ष से की थी, जिसके बाद काम रोक दिया गया था।
इससे नाराज ठेकेदार ने मोबाइल फोन पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर ठोकने की धमकी दी। हिंदूवादी संगठनों ने मामले की शिकायत थाना सिविल लाइन में की , जिसके बाद पुलिस ने आरोपी नगर पालिका के ठेकेदार अनिल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
ऑडियो में कुख्यात अपराधी रहे विक्रांत त्यागी उर्फ विक्की का भी नाम लिया गया, जिसकी लगभग 12 साल पहले मुजफ्फरनगर कोर्ट परिसर में हत्या हो चुकी थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।मामला बीते शुक्रवार का है
#Muzaffarnagar #CrimeNews #NarendraPawar #UPPolice #AnujTyagiPost

