अंतरराष्ट्रीय करुणा साहित्यिक संस्थान का डिजिटल कार्यक्रम सम्पन्न

असलम त्यागी

नई दिल्ली/मुंबई। अंतरराष्ट्रीय करुणा साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान के तत्वावधान में एक भव्य डिजिटल साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसकी प्रस्तुति मधु स्वामी ने दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कनक लता तिवारी (मुंबई) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संतोष खन्ना (दिल्ली) उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मृणालिका ओझा (छत्तीसगढ़) एवं डॉ. ऊषा सक्सेना (मुंबई) शामिल रहीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन जागृति सिन्हा (मुंबई) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर हिंदी साहित्य के महान कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की जयंती विशेष, महाशिवरात्रि एवं वसंतोत्सव के आगमन पर केंद्रित काव्य प्रस्तुतियां दी गईं।

गोरखपुर से पूनम शर्मा ने अपने दोहों के माध्यम से जीवनानुभवों को अभिव्यक्त किया। मुख्य अतिथि डॉ. संतोष खन्ना ने प्रेम, समरसता एवं “सत्यम् शिवम् सुंदरम्” की भावनाओं से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत की। अध्यक्ष डॉ. कनक लता तिवारी ने “बहती रहो गंगा” कविता के माध्यम से निरंतरता और पवित्रता का संदेश दिया।

डॉ. मृणालिका ओझा ने छत्तीसगढ़ी गीत से श्रोताओं का मन मोह लिया, वहीं जागृति सिन्हा एवं परिणीता सिन्हा (गुरुग्राम) ने भी अपनी प्रभावशाली काव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की।

अंत में संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ. आर्यावर्ती सरोज “आर्या” ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *