मृतक शुभम् पाल के परिजनों को अखिलेश यादव ने भेजी आर्थिक सहायता, सपा नेताओं ने सौंपा चेक
मुजफ्फरनगर। कूकड़ा कमल नगर निवासी गरीब ई-रिक्शा चालक शुभम् पाल की हत्या और ई-रिक्शा लूट की घटना के बाद समाजवादी पार्टी की ओर से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव विनय पाल ने मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति से पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अवगत कराते हुए सहायता की अपील की थी।
इसके बाद समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से मृतक शुभम् पाल की माता के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी गई। यह सहायता राशि का चेक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक, जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी और प्रदेश सचिव विनय पाल ने मृतक के आवास पर पहुंचकर परिवार को सौंपा। इस दौरान सपा प्रमुख की ओर से संवेदना संदेश भी परिवार तक पहुंचाया गया।
इसके अतिरिक्त समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल ने भी मृतक की माता को 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस मौके पर सांसद हरेंद्र सिंह मलिक, जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी और विनय पाल ने कहा कि बढ़ते अपराधों के कारण कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं और समाजवादी पार्टी ऐसे पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

सहायता राशि सौंपने के दौरान वरिष्ठ सपा नेता व जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, चौधरी इलम सिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री महेश बंसल, सपा नेता साजिद हसन, दर्शन सिंह धनगर, सपा नेत्री दीप्ति पाल, सतीश गुर्जर, चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, डॉ नरेश विश्वकर्मा, पवन पाल, रामपाल सिंह पाल, डॉ प्रमोद पाल, धर्मेंद्र सिंह नीटू, सुरेश पाल, अनुराग पाल, अनुज कुमार गुर्जर सहित समाजवादी पार्टी व पाल समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

