मदनी जूनियर हाई स्कूल की बदहाली पर फूटा गुस्सा, सर्वसमाज की बड़ी बैठक बुलाने का निर्णय

असलम त्यागी

मुज़फ्फरनगर जनपद के कस्बा चरथावल स्थित मौलाना हुसैन अहमद मदनी जूनियर हाई स्कूल की वर्तमान स्थिति को लेकर नगरवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि पिछले लगभग 27 वर्षों से कुछ लोगों का वर्चस्व रहने के कारण स्कूल की हालत जर्जर हो गई है और छात्र संख्या750–800 से घटकर महज 60–65 तक सिमट गई है। स्कूल की दुर्दशा, बदहाली एवं प्रबंधन पर लगे आरोपों को लेकर जिम्मेदार एवं गणमान्य नागरिकों की एक बैठक मदनी स्कूल मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष क़मर आलम त्यागी के आवास पर आयोजित की गई, जिसमें वर्तमान हालात पर गंभीर चर्चा हुई। जर्जर भवन और घटती छात्र संख्या पर चिंता व्यक्त की गईं

बैठक में बताया गया कि स्कूल की स्थापना करीब 27 वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन आज भवन की छतें क्षतिग्रस्त हैं और बरसात में पानी टपकने की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप लगाया गया कि वर्षों से उचित देखरेख न होने के कारण संस्थान की स्थिति दयनीय हो गई है और स्कूल बंद होने की कगार पर पहुंच गया है।

अध्यक्ष क़मर आलम त्यागी ने आरोप लगाया कि संस्था का कोई नियमित संयुक्त बैंक खाता किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित नहीं किया गया और समाज से प्राप्त धनराशि का स्पष्ट लिखित विवरण उपलब्ध नहीं है। उन्होंने धनराशि में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए जवाबदेही तय करने की मांग की।

पारदर्शिता और जांच की मांग

संस्था के लीगल एडवाइजर इरशाद त्यागी एडवोकेट ने सदस्यता रसीद और आय-व्यय का स्पष्ट लेखा-जोखा प्रस्तुत न किए जाने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी गय्यूर त्यागी व पूर्व सभासद वारिस उर्फ़ शंभू त्यागी ने कहा स्कुल में पारदर्शिता ने होने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी

पूर्व प्रधान प्रत्याशी लाल्ला (जलेबी) ने आरोप लगाया कि वर्तमान में सदस्य्ता अभियान के तहत रशीद बुक मांगने पर संस्था के सचिव द्वारा क़ोई रशीद बुक नहीं दी जा रही जिससे नए सदस्य बनाने में कठिनाई हौ रही है

नेता असलम त्यागी ने विवाह समारोहों से प्राप्त आर्थिक सहयोग में गबन के आरोप लगाए, जबकि चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी वसी रफूदीन ने निष्पक्ष जांच की मांग की।

एडवोकेट नवाब कुरैशी ने कहा कि स्कूल बच्चों के भविष्य की नींव है, इसलिए सभी पक्षों को मिलकर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना चाहिए और पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए।

बड़ी जनसभा का ऐलान

बैठक में वारिस उर्फ़ शम्भू त्यागी, इसरार साबरी प्रधान, गुलफाम त्यागी, हाजी सलीम, सलीम सभासद, शाहरुख त्यागी, आसिफ त्यागी, गय्यूर सभासद, जमिल्ला त्यागी, साजिद काज़ी, ज़ाहिद काज़ी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मदनी स्कूल प्रांगण में जल्द ही कस्बा चरथावल ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों के सर्वसमाज की बड़ी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें छात्रवृत्ति, स्कूल की बदहाली और धनराशि के उपयोग को लेकर स्पष्ट जवाब मांगा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *