मुजफ्फरनगर में हथियार तस्करों से पुलिस मुठभेड़, एक घायल समेत तीन गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। कोतवाली नगर पुलिस टीम ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।
कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार वर्मा के अनुसार पुलिस टीम न्याजूपुरा से चरथावल रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने स्कूटी को बुढाना रोड की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया, जिसने अपना नाम सुहेल निवासी मोहल्ला चौहट्टा, चरथावल बताया। पुलिस ने पास के ईख के खेत में कांबिंग अभियान चलाकर उसके दो साथियों—रिजवान निवासी छपार तथा दानिश निवासी गांव शेरपुर थाना कोतवाली—को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की तीन पिस्टल, चार मैगजीन, 15 जिंदा कारतूस तथा एक स्कूटी बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ अवैध हथियार खरीदकर सप्लाई करने का कार्य कर रहे थे।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य आरोपियों का चालान कर दिया गया है। पुलिस हथियारों की सप्लाई करने वाले अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच जारी

