मधुर स्वभाव के धनी स्वर्गीय उद्योराम शर्मा जी की रस्म पगड़ी व ब्रह्मभोज विधि-विधान से संपन्न, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

असलम त्यागी

मुज़फ्फरनगर जनपद के कस्बा चरथावल के सम्मानित एवं मधुर स्वभाव के धनी स्वर्गीय श्री उद्योराम शर्मा जी की रस्म पगड़ी, हवन एवं ब्रह्मभोज का कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिजन, सगे-संबंधी, कस्बे व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

ज्ञात हो कि श्री उद्योराम शर्मा जी का निधन दिनांक 04 फरवरी 2026 (बुधवार) को हो गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। वे अपने मिलनसार स्वभाव, सभी का सम्मान करने की भावना तथा प्रेमपूर्वक व्यवहार के लिए जाने जाते थे। संगीत के प्रति विशेष रुचि रखने वाले शर्मा जी हर वर्ग के लोगों से आत्मीयता से मिलते थे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। दिनांक 16 फरवरी 2026 (सोमवार) को चरथावल स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में हवन, ब्रह्मभोज एवं रस्म पगड़ी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

शोकाकुल परिवार में श्री गोवर्धन दास (भाई), श्री धनश्याम दास (भाई), जियालाल, कुमुदनिकांत (भतीजे), नीरज, पंकज (भतीजे), नवीन, संजय (भतीजे), मुकेश (लीलू), सुधीर (पुत्र), विकास, पोपट, विदुर (पुत्र), उमंग, सिद्धांत, पार्थ (पौत्र), आर्यमान, पुलकित, नैतिक (पौत्र), रिदम सहित समस्त परिजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाजसेवी अभिषेक बंसल, नवीन गर्ग, नितिन गर्ग, बाजार कलां के व्यापारीगण परिवार सहित एवं अन्य शुभचिंतक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *