पंजाब: खरड़ से AAP विधायक अनमोल गगन मान ने दिया इस्तीफ़ा, राजनीति छोड़ने का किया ऐलान  Anuj Tyagi Update

पंजाब की खरड़ सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने शनिवार को विधायक पद से इस्तीफ़ा दे दिया। उन्होंने स्पीकर को इस्तीफ़ा भेजकर इसे स्वीकार करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने का भी ऐलान कर दिया है।

अनमोल गगन मान ने सोशल मीडिया पर लिखा:

“मेरा दिल भरा हुआ है, मैंने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला लिया है।”

2020 में हुई थी AAP में एंट्री

अनमोल गगन मान ने 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने खरड़ सीट से शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को 37,718 मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। वह पंजाब सरकार में पर्यटन मंत्री भी रह चुकी हैं और जीतने वाली सबसे युवा विधायकों में शामिल रही हैं। अनमोल गगन मान ने पार्टी का कैंपेन गीत भी तैयार किया था।

मॉडलिंग और गायकी से राजनीति तक का सफर

अनमोल गगन मान का जन्म 1990 में पंजाब के मानसा में हुआ था। उन्होंने चंडीगढ़ से पढ़ाई की और इसके बाद मॉडलिंग और पंजाबी गायकी में पहचान बनाई। पिछले साल जून में उन्होंने एडवोकेट शाहबाज सोही से शादी की थी। हाल के महीनों में वह राजनीति से दूरी बनाए हुए थीं और अब राजनीति छोड़ने का फैसला कर लिया है।

उनके इस फैसले से पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।



 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *