राकेश टिकैत के बयान पर रविन्द्र गुर्जर की प्रतिक्रिया

अनुज त्यागी

मुज़फ्फरनगर:किसान नेता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के “गुर्जर अकेला आंदोलन नहीं कर सकता, साथ में जाट रहेगा तो करेगा आंदोलन” वाले बयान पर गुर्जर समाज के नेता और गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविन्द्र गुर्जर ने प्रतिक्रिया दी है।

 

चौधरी रविन्द्र गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज ने हर आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई है और अपनी एकता और ताकत के बल पर सरकारों को झुकाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी किसान एक हैं, जाट और गुर्जर को अलग-अलग नहीं देखा जाना चाहिए, बता दें हरियाणा के फरीदाबाद जनपद के अनंगपुर गांव में कल एक सरकार के बुलडोजर एक्शन के खिलाफ महापंचायत का आयोजन हुआ था जिसमें कई राज्यों के जनप्रतिनिधियों और सभी समाज के लोगों ने भागीदारी की थी जहां पर मंच से बोलते हुए चौधरी राकेश टिकैत ने यह बड़ा बयान दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *