सहारनपुर, 
जनपद के जिम संचालकों ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव कपिल के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ₹15,000 वार्षिक पंजीकरण शुल्क में छूट और क्षेत्रफल, आय व संसाधनों के आधार पर जिमों का श्रेणी निर्धारण किए जाने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि 2020 के शासनादेश के तहत पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, परंतु अधिकांश जिम सीमित संसाधनों, छोटे क्षेत्रफल और कम शुल्क के साथ आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों द्वारा संचालित हैं। कोविड-19 के बाद उद्योग को उबरने में समय लगा और एकसमान शुल्क छोटे जिमों पर अतिरिक्त बोझ है।ज्ञापन देने वालों में तरुण शर्मा, अनुज वीर, नदीम अहमद, समीर मित्तल, विवेक पंवार, रजत पंवार, नवीन कसाना, रविंद्र सैनी, सचिन रावल, वसीम, नितिन, शुभम पाल सहित कई खिलाड़ी व जिम संचालक मौजूद रहे। उन्होंने सरल पंजीकरण प्रक्रिया और आर्थिक श्रेणीकरण की मांग करते हुए कहा कि इससे भविष्य में सरकारी सहायता का रास्ता भी खुलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *