सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम ने आज शहर के कचहरी पुल से लेकर हसनपुर चुंगी तक प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान करीब 25 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक व पॉलीथिन बरामद की गयी और 34 हजार जुर्माना वसूला गया। नगरायुक्त के निर्देश पर निगम के प्रवर्तन दल एवं सफाई निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने आज कचहरी पुल से हसनपुर चुंगी तक प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के खिलाफ जोरदार  अभियान चलाया। अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान करीब एक दर्जन दुकानों से करीब 25 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन बरामद किया गया और 34 हजार जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के कैप्टन नरेश, हेमराज, प्यार सिंह, जगपाल, रणदीप, पवन व शिवकुमार के अलावा निगम सफाई निरीक्षक सुधाकर, अमर ज्योति, आशीष, अमित व राजेश आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *