औरैया। बिधूना में युवक की मौत के 21 दिन कोतवाली पहुंचकर पत्नी ने ससुरालीजन पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कब्रिस्तान से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कस्बा के मुहल्ला नबीन बस्ती निवासी 25 वर्षीय व्यापारी अमन पुत्र सहाबुद्दीन की कोतवाली गेट के सामने मंसूरी कुर्ती के नाम से दुकान थी। नौ मई की शाम वह दुकान बंद कर घर पहुंचा था। रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था।
शनिवार सुबह देर तक न उठने पर स्वजन ने 12 बजे आवाज दी, लेकिन अनहोनी की आशंका पर स्वजन ने मुहल्ले के लोगों की मदद से दरवाजा खाेलने का प्रयास किया। दरवाजा न खुलने पर सबमर्सिबल से पानी डाला गया इसके बाद भी वह नहीं उठा। बाद में स्वजन ने गेट तोड़ दिया और अंदर पहुंचे।
स्वजन से सीएचसी ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान स्वजन ने बताया कि उनका कहना है कि युवक को मिर्गी आती थी। जिसका उपचार चल रहा था। कमरे में रखी मिर्गी की दवा का ओवर डोज खा लेने से मौत की आशंका जताई थी।
स्वजन ने बताया कि उसकी पत्नी आरजू चार माह से मायके में थी। इसको लेकर आपस में कुछ कहासुनी होती थी। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस उसके दरवाजे पर पहुंची। पूछताछ में स्वजन ने सामान्य मौत की जानकारी देकर कार्रवाई से इन्कार कर दिया। जिसके बाद 11 मई को शव का मुहल्ला आंबेडकर नगर स्थित कब्रिस्तान में शव को दफना दिया गया था।
इसके बाद व्यापारी की पत्नी व ससुरालीजन के बीच समझौते में पांच माह के बेटे हैदर खान को प्रापर्टी वसीयत कर दी गई थी। पर आरोपितों ने महिला को घर नहीं घुसने दिया। बुधवार को महिला ने कोतवाली पहुंची। दहेज को लेकर महिला ने ससुरालीजन पर परेशान करने का आरोप लगाया।
इसी कारण वह चार से मायके में रह रही थी। जिससे पति परेशान था। बाद में उसने आत्महत्या कर ली। गुरुवार को सीओ व कोतवाली पुलिस ने कब्रिस्तान पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *