उन्नाव। तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध व बाइक चालक की मौत हो गई। पीछे बैठा बाइक चालक का दोस्त घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
पुरवा क्षेत्र के गांव भगतखेड़ा निवासी 70 वर्षीय मेड़ीलाल गांव के बाहर पान मसाला की गुमटी चलाता था। बुधवार रात दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला। पुरवा सोहरामऊ मार्ग पर सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार 20 वर्षीय कुनाल पुत्र सुनील निवासी बछौरा ने वृद्ध को टक्कर मार दी।
हादसे में मेड़ीलाल व बाइक चालक कुनाल की मौत हो गई। बाइक में पीछे बैठा कुनाल का साथी गांव का ही करन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। कुनाल विदेश में पिता सुनील के साथ काम करता था। दो माह पूर्व घर आया था। स्वजन का रो रोकर बुरा हाल है।