गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। हापुड़ में तहसील क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने डीआईजी के समक्ष पेश होकर सिंभावली पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना कि शिकायती पत्र पर कड़ी कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन मिला है।
तहसील क्षेत्र के गांव न्याजपुर खैय्या के रहने वाले भूपेंद्र उर्फ नत्थू ने डीआइजी मेरठ कलानिधि नैथानी के समक्ष पेश होकर पत्र दिया है, जिसमें उल्लेख किया है कि वो अनुसूचित दलित जाति का कामगार व्यक्ति है। वो वर्ष 2021 में अपने गांव में ही एक व्यक्ति के यहां बारह हजार रुपए महीने की नौकरी पर लगा था। वो तभी से अपने मालिक के लिए कड़ी मेहनत व ईनामदारी से काम करता चला आ रहा है।
पीड़ित ने बताया कि उसकी मजदूरी के मालिक पर करीब तीन लाख रुपये निकल रहे हैं, लेकिन मालिक उसके पैसे देने को तैयार नहीं है। वो पैसे न मिलने के कारण मालिक की नौकरी पर नहीं गया तो उसका मालिक अपने बेटे को साथ लेकर उसके घर आ गया और उसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट कर उसे घर से उठाकर ले गए।

वहीं, मजदूरी पर ना आने पर जिंदा जलाने की धमकी दी। कुछ समय बाद भी जब मालिक ने उससे कामगारी कराने के बाद उसके पैसे नहीं दिए तो मालिक व उसका बेटा घर आए और धमकी दी कि तू अगर काम पर नहीं आया तो हम तेरी पत्नी को उठाकर ले जाएंगे और फिर तेरी पत्नी से कार्य कराएंगे।
पीड़ित ने बताया कि वो इस संबंध में थाना सिंभावली, संपूर्ण समाधान दिवस,से लेकर एसपी तक मामले की शिकायत कर चुका है लेकिन, उसका मुकदमा दर्ज करने के लिए कोई भी तैयार नहीं है।
पीड़ित ने बताया कि वो इस संबंध में थाना सिंभावली, संपूर्ण समाधान दिवस,से लेकर एसपी तक मामले की शिकायत कर चुका है लेकिन, उसका मुकदमा दर्ज करने के लिए कोई भी तैयार नहीं है।
पीड़ित का कहना है कि डीआईजी ने गुहार सुनकर कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सुमित तोमर का कहना है इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई कराई जाएगी।