गुरुग्राम। प्रदेश सरकार ने एचसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार गुरुग्राम में दो अधिकारियों को नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त और एक को संयुक्त आयुक्त के पद पर लगाया गया है। वहीं एक संयुक्त आयुक्त को तबादला सोहना में कर एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गुरुग्राम निगम में अब चार अतिरिक्त आयुक्त

एचसीएस अधिकारी रविंद्र यादव को झज्जर एसडीएम के पद से तबादला कर गुरुग्राम नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है। इसी तरह मनीष कुमार लोहान को भी अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुग्राम नगर निगम में संयुक्त आयुक्त पद पर कार्यरत अखिलेश कुमार यादव को एसडीएम सोहना लगाया गया है।

निगम की कार्य क्षमता बढ़ने की उम्मीद

सोनीपत नगर निगम से डॉ. नरेश कुमार का तबादला कर गुरुग्राम में संयुक्त आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे पहले गुरुग्राम नगर निगम में आईएएस अधिकारी यश जालुका और एचसीएस अधिकारी महाबीर प्रसाद अतिरिक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

गुरुग्राम नगर निगम को मिले तीन एक्सईएन

यहां पर अब चार अतिरिक्त आयुक्त हो गए हैं। इसके अलावा शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने भी एक्सईएन के तबादले किए हैं, जिसमें गुरुग्राम नगर निगम को तीन एक्सईएन मिले हैं। म्युनिसिपल काउंसिल नारनौल से एक्सईएन सुंदर सिंह, हिसार नगर निगम से संदीप सिंह और सोनीपत नगर निगम से एक्सईएन संदीप कुमार को गुरुग्राम नगर निगम में तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *