बरवाला। बरवाला शहर के हिसार बाईपास पुल के नीचे ढाणी गारण को जाने वाले रास्ते पर रविवार सुबह एक ट्रक चालक का शव पड़ा मिला है। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजातों से उसकी पहचान जिला भिवानी के वार्ड- 29 निवासी 57 वर्षीय रोहताश के तौर पर हुई।
मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन से जानकारी लेकर उसके स्वजन से संपर्क साधा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे प्रदीप के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
पुलिस को दिए बयान में प्रदीप ने कहा है कि उसके पिता ड्राइवरी करते थे व शनिवार रात को गाड़ी लोड करके आये थे। उसने बताया कि उसके पिता को हार्ट की समस्या रहती थी, जिसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस बयान में प्रदीप ने कहा है कि उसके पिता की मौत हार्ट अटैक के चलते हुई है। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है।
बता दें कि रविवार सुबह मृतक ड्राइवर का शव बाईपास पुल के नीचे उसकी गाड़ी के पास ही पड़ा हुआ मिला था। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस ने जेब से मिले कागजातों व मोबाइल फोन के माध्यम से उसकी शिनाख्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *