भिवानी। पानी और इसकी की गुणवत्ता दोनों घट रहे हैं। हरियाणा प्रदेश के 3489 गांव ऐसे हैं, जिनका पानी पीने लायक नहीं रहा। समय रहते नहीं संभले तो आने वाला समय भयावह होने वाला है। भूजल संरक्षण पर तेजी से काम नहीं किया तो 1811 और गांवों में भी भूजल संकट गहरा जाएगा।
2246 गांव ऐसे हैं, जिनका भूजल पाताल में चला गया है। 25 गांव ऐसे भी हैं, जो सेम की समस्या से जूझ रहे हैं। इनके भूजल की गहराई एक मीटर से भी कम हो गई है। जल है तो जीवन है। इसकी बूंद-बूंद बचेगी तो जीवन बचेगा। यूं कहें कि वर्तमान में नहरी पानी के साथ प्रदेश में भूजल संकट भी बढ़ रहा है। अब तक जो प्रयास किए गए हैं वे नाकाफी लगते हैं।

इन गांवों में एक फुट तक भूजल में आया सुधार

जन स्वास्थ्य विभाग, जल जीवन मिशन, थ्री पोंड, फाइव पोंड सिस्टम, लोगों में जागरूकता आदि का जरूरत अनुसार असर तो नहीं दिखा है पर फिर भी डार्क जोन वाले बाढड़ा क्षेत्र के गांव गोपी, बेरला, नीमड़ बडेसरा और लाडावास के अलावा तोशाम के गांव दांग कला, दांग खुर्द और आस पास के गांवों में भी एक फुट के लगभग भूजल में सुधार आया है।

भूजल रिचार्ज और पानी के लेवल को ऊपर लाने के लिए वर्षा के पानी को जमीन के अन्दर डालने की प्रक्रिया अपनानी होगी। इसके साथ ज्यादा से ज्यादा पुराने तालाबों की खोदाई करनी होगी। खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गावं में नारे को साकार करने का समय है। विभाग की टीम लगातार इसके बारे में लोगों को जागरूक कर रही हैं। अशोक भाटी, जिला सलाहकार जल जीवन मिशन, भिवानी

हरियाणा के इन गांवों में भूजल की यह बनी है स्थिति

प्रदेश में भूजल की स्थिति गांव भूजल की गहराई
गंभीर रूप से भूजल संकट ग्रस्त गांव 2246 30 मीटर से अधिक
मध्यम भूजल संकट ग्रस्त गांव 1243 20 से 30 मीटर तक
संभावित भूजल संकट ग्रस्त गांव 1811 10 से 20 मीटर तक
संतोषजनक भूजल संकट ग्रस्त गांव 1117 05 से 10 मीटर तक

प्रदेश में सेम से प्रभावित गांव

सेम ग्रस्त बफर जोन के गांव 682 03 से 05 मीटर तक
सेमग्रस्त गांव 279 01 से 03 मीटर तक
गंभीर रूप से सेमग्रस्त गांव 25 01 मीटर से कम
भूजल प्रभावित गांवों की संख्या 7403

पानी की अच्छी गुणवत्ता के लिए ये पैरामीटर हैं जरूरी

पानी गुणवत्ता
खारापन 200 से 600
क्लोराइड 250 से 1000
हार्डनेस 300 से 600
टीडीएस 500 से 2000
पीएच 6.5 से 8.5
फ्लोराइड 1 से 1.5
आयरन 03 से 1
अमोनिया 0.5
नाइट्रेट 45
फास्फेट 0.5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *