भगवान श्री परशुराम भवन का शिलान्यास, भव्य विधि-विधान के साथ भूमि पूजन सम्पन्न

दिल्ली हरिद्वार नेशनल 58 राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकट रामपुर चौराहा 300 गज में बनेगा भव्य परशुराम भवन

 हरिद्वार उत्तराखंड जाने वाले समाज के श्रद्धालुओं को मिलेगी ठहरने की सुविधा

अनुज त्यागी, राजसत्ता पोस्ट

मुज़फ्फरनगर। रामपुर तिराहे पर त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति द्वारा भगवान श्री परशुराम भवन निर्माण की शुरुआत एक ऐतिहासिक कदम साबित हुई। समाज के इस महत्वपूर्ण परियोजना का भूमि पूजन पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार और पूर्ण विधि-विधान के साथ किया गया।

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेराम त्यागी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज का यह सपना कई वर्षों से संजोया गया था, जिसका शुभारंभ आज पूरे उत्साह के साथ हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि परशुराम भवन आने वाली पीढ़ियों को एकता, संस्कार और संगठन का मजबूत संदेश देगा।

भूमि पूजन के दौरान डॉ. हरिओम त्यागी (हार्ट स्पेशलिस्ट, मेरठ) ने अपनी धर्मपत्नी संग विधिवत पूजा-अर्चना सम्पन्न कराते हुए कहा कि यह भवन समाज के धार्मिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

दूर-दूर से आए सैकड़ों प्रतिनिधियों और अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. हरिओम त्यागी ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, शौर्य और समर्पण का प्रतीक है, और समाज को भी उसी मार्ग पर आगे बढ़ना होगा।

त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगेराम त्यागी कुतुबपुर ने बताया कि समाज के लोग जिस उत्साह और सहयोग की भावना से जुड़े हैं, वह इस भवन को समय पर पूर्ण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसी क्रम में

विदित त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि यह भवन त्यागी समाज की पहचान और गौरव को नई दिशा देगा।

सोनू त्यागी ने कहा कि समाज की युवा शक्ति इस निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देगी।

मुकेश त्यागी ने कहा कि परशुराम भवन समाज की एकता का साक्षात प्रतीक बनेगा।

विपिन त्यागी प्रधान जी ने कहा कि यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा।

भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि परशुराम भवन समाज के सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्य से क्षेत्र में भी सकारात्मक संदेश जाएगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, महिला विंग और युवा मोर्चे के सदस्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जिनमें प्रमुख रूप से
मंगेराम त्यागी कुतुबपुर, मंगेराम त्यागी स्याना किसान नेता अक्षु त्यागी किसान नेता, डॉ. हरिओम त्यागी बुलंदशहर,राकेश शर्मा सपा नेता, अरविंद त्यागी (प्रमुख शाहपुर), जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा, दीपक बॉबी त्यागी कोल वाले विदित त्यागी, विजित त्यागी, मुकेश त्यागी, सोनू त्यागी, हिमांशु त्यागी, हिमांशु सबली,डाक्टर विपिन त्यागी जिलापंचायत सदस्य,आदेश त्यागी, विकास त्यागी रूड़की,उमेश त्यागी मलीरा वाले, भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, राजू अहलावत (जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा बीजेपी), अंकित चौधरी किसान नेता,अखिल शर्मा, अर्जुनदेव,रोहन त्यागी भाजपा,मनीष त्यागी, विशाल त्यागी चरथावल सतीश त्यागी प्रमुख,दिनेश त्यागी नावला, सतीश त्यागी बहेड़ी, विपुल त्यागी बहेड़ी, हरिओम त्यागी घलौली, अंकित शर्मा अखलौर, अमित त्यागी रोहाना, अभिषेक त्यागी, आशु त्यागी घलौली,अंकुर राणा, मोहित त्यागी बहेड़ी सहित समाज की भारी मौजूदगी रही।
सभी नाम प्रेस नोट के आधार पर लिखे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *