गुर्जर महोत्सव सूरजकुंड फरीदाबाद में पहुंचे राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर

मुज़फ्फरनगर।
सूरजकुंड, फरीदाबाद में आयोजित भव्य गुर्जर महोत्सव में राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर रागिनी के महानायक एवं विश्व विख्यात कलाकार महाशय सतपाल दोसा द्वारा मंच से चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर को सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गौरव से भर गया।

महोत्सव के दौरान गुर्जर समाज के होनहार युवाओं विनीत मोतला और रवित मोतला (सुपुत्र श्री राजकुमार मोतला) द्वारा लगाए गए स्टॉल पर भी चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर पहुंचे। यहां उन्होंने युवाओं द्वारा स्वयं उत्पादन की गई रेज़िन (Resin) से बनी मूर्तियों और 3D प्रिंटर व UV लाइट तकनीक के माध्यम से तैयार कलाकृतियों को देखा और उनकी सराहना की। बताया गया कि भारत में पहली बार गुर्जर समाज के युवाओं द्वारा निर्मित मूर्तियों की अमेरिका (न्यू मैक्सिको) में नीलामी हुई, जिसमें एक मूर्ति की बोली 3700 डॉलर तक लगी। चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर ने इस उपलब्धि पर दोनों युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे समाज के लिए गर्व का विषय बताया।

चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर ने महोत्सव में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के लोगों से मुलाकात की और उनकी प्रतिभाओं, कला, संस्कृति एवं नवाचार को करीब से देखा। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज आज शिक्षा, तकनीक, कला, उद्योग और संस्कृति के हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और ऐसे आयोजन समाज की एकता व पहचान को मजबूत करते हैं।

अपने संबोधन में चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर ने समाज के युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, स्वरोजगार और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि युवा ही समाज की असली ताकत हैं और यदि वे अपने हुनर को सही दिशा दें, तो न केवल समाज बल्कि देश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाज को एकजुट रहकर अपने अधिकारों, संस्कृति और भविष्य के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना होगा।

चौधरी रविंदर सिंह गुर्जर ने गुर्जर महोत्सव की ऐतिहासिक सफलता के लिए आयोजन समिति के अध्यक्ष दिवाकर विधूड़ी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *