Anuj Tyagi


त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा ने मेरठ बंद को दिया समर्थन

मेरठ।
मेरठ त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा ने हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बुधवार को होने वाले मेरठ बंद को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। महासभा ने स्पष्ट किया है कि वह अधिवक्ताओं के आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है।

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली ने बताया कि न्यायिक हितों और क्षेत्रीय न्याय की मांग को लेकर अधिवक्ताओं द्वारा उठाई जा रही आवाज़ का महासभा समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि महासभा के सभी कार्यकर्ता इस आंदोलन में अधिवक्ताओं का पूरा सहयोग करेंगे।

महासभा ने इसे जनहित से जुड़ा विषय बताते हुए सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *