UPSC–2024: 20 सफल अभ्यर्थियों को मिला उत्तर प्रदेश कैडर, टॉपर शक्ति दुबे भी शामिल

UPSC CSE-2024 में सफल हुए अभ्यर्थियों को कैडर आवंटन जारी हो गया है। इस बार कुल 20 उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश (UP) कैडर मिला है। इनमें देशभर के अलग–अलग राज्यों से प्रतिभाएं शामिल हैं, जबकि कई उम्मीदवारों को होम कैडर का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि IAS टॉपर शक्ति दुबे को उनका होम कैडर उत्तर प्रदेश दिया गया है, जिसे लेकर प्रदेश में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कैडर आवंटन सूची के अनुसार—

UP कैडर पाने वाले उम्मीदवारों के नाम:

  • शक्ति दुबे (रैंक-1) – उत्तर प्रदेश (होम कैडर)
  • कोमल पुनिया – उत्तराखंड से
  • मयंक त्रिपाठी – उत्तर प्रदेश (होम कैडर)
  • आदित्य विक्रम अग्रवाल – हरियाणा
  • हेमंत – बिहार
  • संस्कृति त्रिवेदी – बिहार
  • रिया सैनी – महाराष्ट्र
  • शिवांश सुभाष जगाड़े – महाराष्ट्र
  • शिवम सिंह – उत्तर प्रदेश (होम कैडर)
  • सलोनी गौतम – उत्तराखंड
  • सिद्धार्थ सिंह – उत्तर प्रदेश (होम कैडर)
  • स्वेता – उत्तर प्रदेश (होम कैडर)
  • रेखा सियक – राजस्थान
  • आयुष जायसवाल
  • अपूर्वा सिंह
  • आयुष सैनी
  • मुकुल खंडेलवाल
  • थंगैयारासन टी – तमिलनाडु
  • संदीप कुमार
  • राम भरोसेसरन

इन सभी अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। सूची में दिल्ली, तमिलनाडु, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी शामिल हैं जिन्हें अब UP में प्रशासनिक सेवा का अवसर मिलेगा।

यह कैडर आवंटन प्रदेश प्रशासन के लिए नई ऊर्जा का संचार करेगा और आने वाले समय में बेहतर सुशासन में इन अधिकारियों की अहम भूमिका रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed