इंजीनियर बनना चाहती हैं रुपसा पान
उसी से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। अच्छे नंबर आने में शिक्षकों का अहम योगदान रहा। सोशल मीडिया का दिनभर में एक-दो घंटे पढ़ाई करती थी। रुपसा का सपना इलेक्ट्रिकल इंजीनियर करना चाहते हैं। वह आइआइटी मुंबई से पढ़ना चाहती हैं।
IAS ऑफिसर बनना चाहती हैं 99.4 प्रतिशत पाने वालीं निशिका भंडारी
वसुंधरा के सेठ आनंदराम जयपुरिया की इंटरमीडिएट की छात्रा निशिका भंडारी ने 12वीं में मानविकी वर्ग में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इंदिरापुरम की शिप्रा सनसिटी में रहने वाली निशिका के पिता आनंद सिंह भंडारी गुरुग्राम में कंपनी चलाते है। माता सुरुचि गोयल गृहिणी हैं। निशिका का कहना है कि क्लास में रोजाना जो भी पढ़ाया जाता था उसे प्राथमिकता पर पढ़ती थीं। आज जो पढ़ा उसे कल पर नहीं छोड़ती थीं।
साथ ही जो पहले से पढ़ा हुआ है उसका अभ्यास भी करती थीं। उनकी म्यूजिक में रूचि है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया का सही उपयोग करके पढ़ाई भी की जा सकती है। वह उनका कहना है कि कई विषय की पढ़ाई स्कूल के साथ ही यूट्यूब से पढ़कर भी की है। साथ ही जो विषय वीक थे उन पर प्राथमिकता से ध्यान देती थी। निशिका का सपना आईएएस अधिकारी बनना हैं।
डॉक्टर बनना चाहते हैं सोहम राय
वसुंधरा सेक्टर-छह के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के हाईस्कूल के छात्र सोहम राय ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इंदिरापुरम की एक्सप्रेस गार्डन अपार्टमेंट रहने वाले सोहम के पिता अर्नब राय गुरुग्राम की एक कंपनी में इंजीनियर हैं।
माता दीपनविता ए राय शिक्षिका हैं। सोहम ने बताया कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे। अभी तक उन्होंने इंटरनेट मीडिया का उपयोग भी नहीं किया है। उनका सपना डॉक्टर बनना है। उनका कहना है कि सेल्फ स्टडी सबसे ज्यादा जरूरी है। उनका कहना है कि जो भी शिक्षक पढ़ाएं उसका अभ्यास जरूर करें। वह आगे रिसर्चर और सर्जन बनना चाहते हैं।

