कासगंज। मानसिक रूप से पीड़ित युवक ने अपने ही छह माह के चचेरे भाई की दोनों आंखों को पेन मारकर घायल कर दिया। उसकी आंखों में से खून निकलता देख स्वजन उसे अस्पताल ले गए। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों का कहना है कि आंखों में गंभीर चोट है।
कासगंज के साब वाला पेच निवासी अवनीश शिक्षक हैं। वे अपनी पत्नी श्वेता और छह माह के बेटे पथिक और चार साल की बेटी के साथ संयुक्त रूप से बड़े भाई रविंद्र के साथ एक ही मकान में पिता के साथ रहते हैं।
रविंद्र के एक बेटा शिवम और सोनम है। सोनम की शादी हो चुकी है। वहीं शिवम मानसिक रूप से कमजोर है। सोमवार को अवनीश सुबह आठ बजे अपने भाई रविंद्र को दिखाने के लिए अलीगढ़ के लिए निकले थे। घर में उनके दाेनों बच्चे, पिता और भाई का पुत्र 25 वर्षीय शिवम मौजूद था। दोपहर एक बजे अचानक शिवम कमरे में आया और पथिक को उठाकर ले जाने लगा।

श्वेता ने जब तक उसे रोकती शिवम कमरे की कुंड़ी लगाकर पथिक को लेकर छत पर चला गया। श्वेता ने शोर भी मचाया। लेकिन उसने कमरा नहीं खोला। इसके बाद श्वेता ने मोबाइल पर इसकी जानकारी अवनीश को दी। इस पर उसने पड़ोसियों को फोन किया। पड़ोसी जब छत पर पहुंचे तो शिवम ने बच्चे को छत पर पटक दिया। बच्चे के दोनों आंखों से खून निकल रहा था।
शिवम ने बच्चे की दोनों आंखें पेन से ही घायल की हाेंगी
शिवम के हाथ में पेन लगा था। माना जा रहा है कि शिवम ने बच्चे की दोनों आंखें पेन से ही घायल की हाेंगी। आसपास के लोगों ने शिवम को कमरे में बंद किया और श्वेता के साथ बच्चे को मिशन अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
शिवम की चल रही है दवा
जानकारी पर शिवम की शादीशुदा बहन सोनम भी अस्पताल पहुंच गई। वह श्वेता के साथ पथिक को लेकर अलीगढ़ रवाना हो गईं। चिकित्सक का कहना है कि बच्चे के आंखों में गंभीर चोट है। अवनीश ने बताया कि शिवम मानसिक रूप से बीमार है। उसकी दवा भी चल रही है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी बेटे को लेकर अलीगढ़ आई है। बच्चे को चिकित्सक को दिखाया है।