जोया। कस्बा चौकी पर तैनाती के दौरान सिपाही पुष्पेंद्र कुमार का प्रेम-प्रसंग जैनब से शुरू हुआ तो उसने अपना नाम रेहान बताया। बाद में सिपाही ने किनारा किया तो युवती ने कार्रवाई की चेतावनी दी। मामला अफसरों तक पहुंचा था।
सिपाही को सस्पेंड कर दिया था। परंतु अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए। जैनब पहले खुद को जाह्नवी आर्य बनकर पुष्पेंद्र के साथ आर्य समाज मंदिर में फेरे ले चुकी है तो अब पुष्पेंद्र रेहान बनकर बरात लेकर आ गया। जबकि शनिवार रात दोनों का निकाह हो गया था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस आरोपित दूल्हा को उठा कर साथ ले गई। मामला कस्बा के मुहल्ला सईदाबाद का है।
मूल रूप से मथुरा जनपद के थाना रिफायनरी क्षेत्र के गांव भाहई निवासी 2021 बैच के सिपाही पुष्पेंद्र सिंह की तैनाती 2024 में जोया पुलिस चौकी पर थी। इस दौरान मुहल्ले की रहने वाली जैनब से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। पुष्पेंद्र ने अपना नाम रेहान बताया था। दोनों का प्रेम प्रसंग चलता रहा तथा एक दूसरे से शादी का वादा कर लिया। परंतु जब जैनब को पता चला कि वह मुसलमान नहीं है तो उसने विरोध किया। पुष्पेंद्र भी पीछे हट गया तो जैनब ने कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

सिपाही को किया था सस्पेंड

मामला तत्कालीन एसपी कुंवर अनुपम सिंह संज्ञान में आया था तो उन्होंने सिपाही को सस्पेंड कर दिया था। हालांकि बाद में पुष्पेंद्र ने युवती के स्वजन को समझा कर शादी करने का वादा कर लिया था। जिसके चलते कार्रवाई रोक दी गई थी। इस क्रम में पुष्पेंद्र ने प्रेमिका से शादी करने का वादा पूरा करने की शुरुआत की। प्रेमी के कहने पर जैनब उसके साथ अमरोहा के आर्य समाज मंदिर पहुंची तथा 25 नवंबर 2024 को मतांतरण कर लिया। वह जैनब ने जाह्नवी आर्य बन गई।

शनिवार को फिर से हुआ कार्यक्रम

तीन दिसंबर 2024 को आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। अब उसके बाद जैनब उर्फ जाह्नवी के कहने पर पुष्पेंद्र ने भी अपना मतांतरण किया तथा रेहान बन गया। शनिवार को बकायदा मेहंदी का कार्यक्रम हुआ था। जिसमें जैनब के रिश्तेदार ने दोनों का निकाह कराया। जबकि आज को वह दुल्हन को विदा करने के लिए दोस्तों के साथ बरात लेकर जोया पहुंच गया।

 

पुलिस सिपाही को साथ लेकर काेतवाली पहुंची

हालांकि इस शादी में उसके स्वजन शामिल नहीं हुए हैं। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची तथा आरोपित सिपाही को अपने साथ ले गई। इसके बाद दुल्हन व उसकी मां देर रात कोतवाली भी पहुंची थी। परंतु उन्हें आरोपित के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो वह वापस लौट गई।

मोहल्ले के लोगों ने किया शादी से किनारा

पहले तो मुहल्ले के लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि जैनब की शादी दूसरे धर्म के युवक से साथ हो रही है। क्योंकि कार्ड पर उसका नाम रेहान छपा था। परंतु रविवार को जब लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने शादी से किनारा कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed