एक्स हैंडल से आया था पोस्ट
रविवार को एक्स पर हेल्प टू आल नाम के एक्स हैंडल से एक पोस्ट किया गया। जिसमें लिखा था कि फरीदपुर के एक मुहल्ले में सात वर्ष की बच्ची को मारकर घर में डाल दिया गया। उसके माता-पिता उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। इसके बाद पुलिस इस पोस्ट पर सक्रिय हुई और तत्काल बताए हुए मुहल्ले में जाकर जांच शुरू की। घर में एक बच्ची का शव पड़ा था। परिवार वालों से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की बात से इनकार किया। कहा कि उनकी बेटी बीमार रहती थी। उसके पेट में दर्द होता था।
होली के बाद लौटे तो बेटी की लाश थी
शनिवार को वह होली मिलने के लिए दूसरी जगह पर गए थे। इसी बीच उनका बेटा घर आया तो दरवाजा बंद था। बेटे को मकान मालिक ने बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। पुलिस ने जब शव को पोस्टमार्टम को भेजने की बात कही तो परिवार वालों ने पहले तो पोस्टमार्टम से इन्कार किया। मगर पुलिस नहीं मानी तो उन्हें पोस्टमार्टम करना पड़ा। इसी बीच उसी एक्स हैंडल से दूसरा पोस्ट किया गया कि बच्ची के संप्रदाय के लोगों से जानकारी में आया है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। परिवार वाले इस मामले में किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाह रहे थे, लेकिन जब रविवार को बच्ची का पोस्टमार्टम हुआ तो हैरान करने वाली बातें सामने आई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची का गला घोंटकर हत्या के साथ दुष्कर्म की भी पुष्टि हुई। नशीली चीज खिलाने की आशंका के चलते उसका बिसरा सुरक्षित किया गया है। बिसरा की रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा कि बच्ची को नशीला पदार्थ दिया गया था या फिर नहीं। पुलिस के सामने अब दो सवाल सबसे महत्पूर्ण हैं। पहला – कि आखिर परिवार वाले इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं चाह रहे? क्या उन्हें इस घटना क्रम के बारे में जानकारी है? और दूसरा सवाल आखिर जिस व्यक्ति ने एक्स पर शिकायत की उस इतनी सटीक जानकारी कहां से और कैसे हुई। पुलिस अब इन्हीं दोनों मामलों का पीछा करते हुए मामले के राजफाश में जुटी है।

