हिंदू संगठन ने थाने में दी तहरीर
वीडियो पर हिंदू संगठन के सचिन सिरोही और कार्तिक ने विरोध जताया था। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय में शिक्षा के बजाय नमाज अदा कराई जा रही है। कार्तिक ने थाने में छात्रों और विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी। सचिन ने एलान कर दिया कि पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करेगी तो विश्वविद्यालय परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री के एक्स अकाउंट पर भी वीडियो को अपलोड किया गया।
विवि प्रबंधन और छात्रों के खिलाफ दर्ज किया गया केस
मामला लखनऊ तक पहुंचा तो पुलिस ने कार्तिक की तहरीर पर विश्वविद्यालय प्रबंधन और छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही शुक्रवार को पुलिस ने सचिन सिरोही को उसके घर में नजरबंद किया। छात्र खालिद मेवाती को गिरफ्तार कर लिया गया।
खालिद मेवाती को भेजा गया जेल
इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि खालिद मेवाती को जेल भेज दिया गया। विवि के मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने आरोपित छात्र खालिद मेवाती और सुरक्षा गार्डों को निलंबित कर दिया है। साथ ही कमेटी बनाकर मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस की विवेचना में भी विश्वविद्यालय प्रबंधन सहयोग करेगा।
मस्जिद के बाहर दो पक्षों में मारपीट
गोला कुआं स्थित दरियागंज में मस्जिद के बाहर से चप्पल चोरी होने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दुकानदार और एक युवक मारपीट की वीडियो बनाने लगे तो लोगों ने दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर कोतवाली और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर मारपीट करने वाले लोग वहां से भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को वीडियो सौंपते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।

