बारिश से हवा हुई साफ
भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से वर्षा होने के साथ ही अब कोहरे और शीत लहर चलने की चेतावनी दी है। रविवार को प्रदेश में उत्तर व उत्तर पश्चिवी ठंडी हवाएं चलेंगी। इससे पहाड़ों की तरफ से मैदानी इलाकों में आने वाली हवा रात के तापमान को नीचे लुढ़का सकती है।
रात के तापमान में गिरावट की संभावना
वहीं, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 3 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है । इस दौरान उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने से दिन व रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध रहने की संभावना है।
हवा हुई साफ, एक्यूआई आया नीचे
दो दिन तक प्रदेश के जिलों में हुई वर्षा से हवा भी साफ हुई है। प्रदेश में अनेक जिलों का एक्यूआइ का स्तर 300 के पार चल रहा था। मगर दो दिन की वर्षा से उसे 100 से भी नीचे ला दिया है। इससे हवा सांस लेने लायक हुई है।
प्रदेश में कोहरे और शीत लहर की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट: महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी
यलो अलर्ट: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत
प्रदेश में तापमान
| जिला | न्यूनतम | अधिकतम |
| अंबाला | 7 | 15.3 |
| गुरुग्राम | 13.2 | 15.8 |
| हिसार | 11.6 | 16.5 |
| करनाल | 12 | 14.6 |
| कुरुक्षेत्र | 13.5 | 15.4 |
| पानीपत | 13.2 | 14.9 |
| रोहतक | 13.4 | 15.7 |
| सिरसा | 11.6 | 17.4 |
प्रदेश में एक्यूआई
| जिला | एक्यूआई |
| चरखी दादरी | 82 |
| फरीदाबाद | 88 |
| गुरुग्राम | 94 |
| रोहतक | 72 |

