गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में कर्मचारी संगठन की मान्यता के लिए हुए चुनाव में एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की है। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने 11 साल तक मान्यता में रही एनई रेलवे मजदूर यूनियन को 8969 वाेटों से हराकर संगठन की मान्यता हासिल कर ली है। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की लहर में फेडरेशन और कैडर वाले संगठन भी साफ हो गए हैं।
पिछले चुनाव में चौथे पायदान पर रहते हुए 5413 मत हासिल करने वाली एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने इस बार के चुनाव में 17383 मत हासिल कर इतिहास रच दिया है। यानी, 46.22 प्रतिशत मत एनई रेलवे मेंस कांग्रेस को ही मिले हैं। जबकि, 35 प्रतिशत व उससे अधिक मत पाने वाले संगठन को ही मान्यता मिलती है।
एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के उत्साही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मतदान के दौरान ही जीत का अहसास हो गया था। गुरुवार को मतगणना के दौरान मतों की गड्डी बनने के साथ ही उनका उत्साह आसमान पर पहुंच गया। दोपहर 12 बजे से मतगणना का रुझान आने लगा।

रुझान स्पष्ट होते ही एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सब एक-दूसरे को बधाई देने लगे। दोपहर बाद 03:00 बजे के बाद एनई रेलवे मेंस कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो गई। गोरखपुर स्थित कार्मिक विभाग के परिसर में ढोल-नगारों की थाप सुनाई पड़ने लगी।
कार्यकर्ता अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जश्न के माहौल में डूब गए। शाम को संरक्षक सुभाष दूबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल रेलकर्मियों के साथ विजय की खुशी साझा की। सबने एक-दूसरे को गले लगा फूलमाला पहनाकर बधाई दी। रेलवे परिसर में उत्सव का माहौल था।
एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने मुख्यालय गोरखपुर ही नहीं, यांत्रिक कारखाना गोरखपुर और यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर सहित लखनऊ, वाराणसी और तथा इज्जतनगर मंडल में भी पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, एनई रेलवे मजदूर यूनियन, पूर्वोत्तर रेलवे कार्मिक यूनियन और स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन को पछाड़ते हुए जीत हासिल की है।

चार, पांच और छह दिसंबर को मुख्यालय गोरखपुर, यांत्रिक कारखाना गोरखपुर, यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर सहित लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल के 67 बूथों पर आयोजित कर्मचारी संगठन की मान्यता के लिए हुए चुनाव में 84.02 प्रतिशत वोट पड़े थे। 45104 रेल कर्मचारियों में तीन दिन में 37613 ने अपने मत का प्रयोग किया था।
कर्मचारी संगठनों को ऐसे मिले मत
- एनई रेलवे मेंस कांग्रेस को मिले 17383
- एनई रेलवे मजदूर यूनियन को मिले 8414
- पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को मिले 5781
- पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ को मिले 3644
- पूर्वोत्तर रेलवे कार्मिक यूनियन को मिले 251
- स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन को 1961
- कुल पड़े अवैध मत – 179