बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली ज‍िले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब पीने के लिए ग्‍लास नहीं देने पर किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह खमानी, ब्रजपाल, अशोक व एक अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी कराई गई।
आरोप है कि इससे पहले भी खमानी कई बार दुकानदार से मारपीट कर चुका था। दुकान से सामान लेकर रुपये नहीं देता था। वह एक जनप्रतिनिधि के यहां काम करता है, इसलिए शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इससे आरोपित का दुस्साहस बढ़ता गया और उसने हत्या कर दी।
अलीगंज निवासी किराना दुकानदार सत्यपाल बुधवार शाम को दुकान पर थे। उसी समय खमानी व अन्य ने शराब पीने के लिए ग्‍लास मांगा। इससे इनकार पर आरोपित रंजिश मान बैठे। रात 12 बजे आरोपियों ने घर में घुसकर बरामदे में सो रहे सत्यपाल की हत्या कर दी। उनके भाई जयपाल ने बताया कि गोली की आवाज पर बाहर आए तो हमलावर भागते दिखाई दिए।

दो आरोपी ग‍िरफ्तार

उन्होंने आरोप लगाया कि खमानी अक्सर सत्यपाल की दुकान से सामान लेकर रुपये नहीं देता था। एक बार तो विरोध पर उनका पैर तोड़ दिया था। 19 नवंबर को भी आरोपितों ने पीटा, लेक‍िन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वह हनक दिखाता था कि पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर सकती, क्योंकि वह एक जनप्रतिनिधि के घर काम करता है। सीओ नीलेश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी पंजीकृत कर दो आरोपितों को पकड़ा गया है।

जेल भेजे गए सागर के हत्यारोपित, मां का पुलिस पर आरोप

जागरण संवाददाता, बरेली। सागर हत्याकांड के दोनों दोनों आरोपितों अनुज और सनी को पुलिस ने जेल भेज दिया मगर सागर की अभिनेत्री मां अभी भी पुलिस पर आरोप लगाने से पीछे नहीं हैं। उनका कहना हैं कि पुलिस ने यह सवाल क्यों नहीं किया कि यदि उनके बेटे को ड्रग्स दिया गया तो वह उनके पास आया कहां से? सपना का कहना हैं कि उनका परिवार पढ़ा लिखा हुआ है। वह ड्रग्स या किसी भी नशे में नहीं हैं तो उनके बेटे के पास यह कहां से आया। इस तरह उन्होंने कई सवाल खड़े किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *