दिल्ली में टूट गए अब तक के सारे रिकॉर्ड, 52 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा,मौसम विभाग के अनुसार, मंगेशपुर में 52.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली। उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव ने इस बार इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। दिल्ली में आज तक के इतिहास का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगेशपुर में 52.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने दैनिक मौसम परिचर्चा में बुधवार को बताया कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति 30 मई से धीरे धीरे कम होने की संभावना है.

