दिल्ली – बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत

 

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां एक शिशु देखभाल केंद्र में भीषण आग लगने से 7 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई है. 12 बच्चों को कल देर रात रेस्क्यू कराया गया था उसमें से अस्पताल मे इलाज के दौरान 7 बच्चों की मौत हुई है. 5 बच्चे अभी अस्पताल में भर्ती है एक बच्चा वेंटीलेटर पर रखा हुआ है.

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी.”


जानकारी के मुताबिक आग लगने से कई ऑक्सीजन सिलेंडर फटे, समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारण पता नही चल सका है,

आग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. ऐसा बताया जा रहा है कि इस बेबी केयर सेंटर का संचालक और इसका कर्मचारी दोनों फरार है. पुलिस द्वारा मामले को दर्ज कर इसकी कार्यवाही की जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *