कोलकाता:दिनांक 29 मई 2024 (बुधवार) को लगभग सुबह 8:50 बजे, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जलपाईगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की 06 बटालियन की बीओपी धपराहट के जवानों ने 01 भारतीय नागरिक छलम हक (29 वर्ष) पुत्र-अब्दुल ओहाब निवासी ग्राम-108 कुचलीबारी, थाना-कुचलीबाड़ी, जिला-कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) को अपनी बाइक (काले रंग की पल्सर) पंजीकरण संख्या डब्ल्यूबी 86 डी 9362 के साथ उस समय गिरफ्तारी किया जब वह अपनी बाइक में गुप्त रूप से बड़ी मात्रा में बांग्लादेशी मुद्रा ले जा रहा था और सीमावर्ती इलाके में संदिग्ध रूप से घूम रहा था। वह मेखलीगंज से धपराहाट की ओर जा रहा था।

गहन तलाशी लेने पर, बीएसएफ पार्टी ने उसकी बाइक की कैभीटी से बड़ी मात्रा में बांग्लादेशी मुद्रा अर्थात् 5,39,000 बांग्लादेशी टका तथा उसके पास से भारतीय मुद्रा 3,450/- रुपये व 01 मोबाइल फोन बरामद किया।

गिरफ्तार भारतीय नागरिक को जब्त बांग्लादेशी टका, भारतीय मुद्रा, बाइक और मोबाइल के साथ पीएस कुचलीबारी को सौंपा जा रहा है ।

इससे पहले, उत्तर बंगाल फ्रंटियर के जलपाईगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की 06 बटालियन के बीओपी तीनबीघा के जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र से बड़ी मात्रा में बांग्लादेशी मुद्रा अर्थात् 7,50,000 बांग्लादेशी टका के साथ 01 भारतीय नागरिक मोहम्मद जैनुद्दीन (40 वर्ष) निवासी ग्राम-कुचलीबाड़ी, जिला-कूचबिहार (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया था ।

सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरी भारत-बांग्लादेश सीमा पर श्री सूर्यकांत शर्मा, महानिरीक्षक, उत्तर बंगाल फ्रंटियर बीएसएफ के गतिशील नेतृत्व में मुस्तैदी से तैनात हंै ताकि राष्ट्र विरोधी तत्वों के तस्करी और घुसपैठ के किसी भी प्रयास को विफल किया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed