वरुण शर्मा
मुजफ्फरनगर। ग्राफिक ऐरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी देहरादून (उत्तराखंड) के सिविल इंजीनियरिंग बी टेक बैच 2019 -2024 में प्रथम स्थान प्राप्त करने और गोल्ड मेडल जीतने पर आदित्य कुमार ऊंटवाल और उनके माता पिता को वाल्मीकि समाज के लोगो ने प्रशस्ति पत्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।


आदित्य कुमार ऊंटवाल ने उत्तराखंड की देहरादून की ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी देहरादून में सिविल इंजिनियर बनकर और प्रथम स्थान प्राप्त करके समाज का नाम रोशन किया है और अपने माता पिता तथा परिजनों के सपने को साकार किया है और मुजफ्फरनगर के वाल्मीकि समाज का नाम उत्तराखंड में रोशन किया है।वाल्मीकि समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उनके पिता राकेश ऊंटवाल और माता श्रीमति जनक्रांति को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके सहयोग और मेहनत को नमन किया गया। आदित्य कुमार ऊंटवाल और उनके माता पिता को सम्मानित करने वालो में मनोज सौदाई एडवोकेट, पूर्व प्रधान रविन्द्र बेनिवाल, मनुप्रिय मजदूर, मास्टर संजीव गहलौत, सुंदर लाल छजलानिया, शैलेन्द्र वाल्मीकि,राजू प्रधान, प्रेम प्रकाश सुधा, अशोक झंझोट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *