अनुज त्यागी

मुजफ्फरनगर,रविवार 26 मई:दैनिक हिंट व न्यूज़ 1 इंडिया के संवाददाता सचिन जौहरी के बाबा जी स्वर्गीय बनारसी दास जौहरी जी के निधन के बाद रविवार को उनकी तेरहवीं रस्म पगड़ी पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आर्केड फॉर्म में पहुंचे। मुजफ्फरनगर के संपन्न किसान परिवार के मुखिया एवं पत्रकार सचिन जौहरी के बाबा जी स्वर्गीय श्री बनारसी दास का स्वर्गवास विगत 14 मई 2024 दिन मंगलवार को हो गया था उनकी आयु लगभग 96 वर्ष थी और क्षेत्र के संपन्न किसान और प्रमुख समाज सेवक थे। आज स्वर्गीय श्री बनारसी दास जौहरी की रस्म पगड़ी कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ। हवन कार्यक्रम सवेरे 8:00 बजे संपन्न हुआ जबकि ब्रह्म भोज दोपहर 12:00 बजे से शुरू हुआ और श्रद्धांजलि सभा 2:00 बजे संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में मुजफ्फरनगर जनपद के गणमान्य नागरिक और जिला पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण एवं मुजफ्फरनगर के जनप्रतिनिधि गण एवं सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे और बड़ी संख्या में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु भी श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे और स्वर्गीय श्री बनारसी दास जौहरी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में प्राप्त शोक संदेश भी पढ़े गए और सभी शोक संदेश में सभी ने स्वर्गीय श्री बनारसी दास जौहरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय श्री बनारसी दास जौहरी अपने पीछे अपना बड़ा परिवार छोड़ गए हैं जो अपने-अपने क्षेत्रों में उन्नति के शिखर पर हैं और समाज की सेवा में लगे हैं।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से सपा राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल,डॉक्टर विवेक बालियान,भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, CMO डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार,ADM प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर परमानंद झा,CFO अनुराग कुमार,FSO आर यादव,इंस्पेक्टर आकाश सक्सेना,इंस्पेक्टर राजेंद्र वशिष्ठ,इंस्पेक्टर बबलू वर्मा,इंस्पेक्टर रवेंदर यादव,,भाजपा नेताअभिषेक चौधरी ,अंचित मित्तल ,स्वामी यशवीर जी महाराज, हिन्दू संघर्ष समिति के नरेंद्र कुमार, देशराज चौहान, समाजसेवी आसिफ राही,भाजपा किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, सरदार बलजीत सिंह,बीकेयू महानगर अध्यक्ष ठाकुर गुलबहार,बीकेयू अ से राशिद कुरैशी मंत्री जी,असद सिद्दीकी,ठाकुर सुभाष चौहान,सचिन त्यागी,सपा नेता आशीष त्यागी,त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के जिला अध्यक्ष शेखर त्यागी ,भाजपा जिला मंत्री सुधीर खटीक,भाजपा जिला मंत्री सुनील दर्शन आदि,

मीडिया जगत से बिनेश पंवार,वरुण शर्मा,भूपेंद्र चौधरी, पवन अग्रवाल, डॉक्टर प्रवीण, राकेश शर्मा,प्रवेश मलिक,संदीप रंजन,अनुज त्यागी,रविंद्र चौधरी, शरद गोयल, सलेक पाल, ऋषि राज रही, सत्यपाल, शिवम जैन,संदीप सैनी,कमल मित्तल, जितेंद्र राठी,मुजम्मिल, फल कुमार ,ताहिर त्यागी, अमित कुमार,दिलशाद गनी, अमर दीप वर्मा,विजय मुंडे,अमरीश बालियान,शिवम जांगिड़, इस्तकार अब्बासी, प्रदीप शर्मा ,अभिषेक बेनीवाल मोंटी  ,दीपक वत्स,राधे ,विशेष,नवनीत शर्मा सहित क्षेत्र के गण मान्य लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed