मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रा शगुन सैनी का शव हॉस्टल के कमरे में मिला, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में MBBS चतुर्थ वर्ष की छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान हरियाणा के कैथल निवासी 24 वर्षीय शगुन सैनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, घटना 19 अक्टूबर की है। मेडिकल कॉलेज में छात्रा का शव कमरे में मिलने की सूचना से परिसर में हलचल मच गई। मौके पर पहुंची मंसूरपुर थाना पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।
मौत की वजह स्पष्ट नहीं
पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या से जुड़ा मानकर जांच कर रही है। हालांकि, छात्रा की मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
बाइट: अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर।
#RajsattaPost #Muzaffarnagar #UPNews #MuzaffarnagarPolice #BreakingNews

