राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के महासचिव का जोरदार स्वागत,समाज बहुल गांव में सदस्यता अभियान पकड़ेगा जोर

मेरठ/बागपत

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा त्यागी ब्राह्मण समाज भगवान परशुराम को अपना आदर्श मानता है। प्रत्येक जनपद के अंदर राष्ट्रवादी ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी।

रविवार को राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने चमरावल, चोपड़ा, रटोल आदि गांव में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए समाज के लोगों के साथ आगामी योजनाओं को लेकर विचार विमर्श किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अभिषेक त्यागी ने कहा ग्रामीण क्षेत्र से बढ़ते पलायन को रोकने व जिला स्तरीय रोजगार सृजन के लिए राष्ट्रवादी निर्माण प्रतिबद्ध है। योजना के तहत गांव के युवाओं को रोजगार दिलाने पर संगठन विचार विमर्श कर रहा है। भविष्य में समाज का कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा। त्यागी ने कहा कि जल्द ही प्रत्येक जनपद स्तर पर राष्ट्रवादी ब्लड बैंक स्थापित किया जाएगा। जिससे समाज के लोगों को सीधा लाभ होगा।

उन्होंने कहा पार्टी के कैडर वोट बैंक त्यागी भूमिहार समाज बहुल गांव में सत्य प्रतिशत लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ा जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान नीरज त्यागी, नरेंद्र त्यागी, भूषण त्यागी, वितुल त्यागी, शुभम त्यागी, अभिषेक चौधरी आदि रहे।

प्रशांत त्यागी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *